Advertisement
Advertisement
होम / Doctor Slaps Sweeper: अस्पताल के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जूनियर डॉक्टर ने कर्मचारी पर उठाया हाथ

Doctor Slaps Sweeper: अस्पताल के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जूनियर डॉक्टर ने कर्मचारी पर उठाया हाथ

BY: • LAST UPDATED : October 16, 2024

Doctor Slaps Sweeper: हरियाणा के करनाल में स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में हाल ही में एक विवाद के चलते सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। जानकारी के अनुसार, घटना तब शुरू हुई जब अस्पताल में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर ने रात के समय एक सफाई कर्मचारी (स्वीपर) को थप्पड़ मार दिया। इस घटना ने अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने अगले दिन हड़ताल की घोषणा कर दी।

अस्पताल की सफाई व्यवस्था हुई खराब

हड़ताल के कारण अस्पताल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। कर्मचारियों की गैरमौजूदगी में अस्पताल की स्वच्छता पर गहरा असर पड़ा और मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों ने इस घटना के विरोध में सख्त कदम उठाते हुए अपना काम बंद रखा। उनका कहना था कि वे तब तक काम पर नहीं लौटेंगे, जब तक इस मामले का उचित समाधान नहीं निकलता और डॉक्टर माफी नहीं मांगता।

डॉक्टर ने मानी अपनी गलती

विवाद बढ़ने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस मामले को सुलझाने के प्रयास शुरू किए। डॉक्टर और सफाई कर्मचारी के बीच वार्ता कराई गई। अंततः डॉक्टर ने अपनी गलती मानते हुए सफाई कर्मचारी से माफी मांग ली। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया और सभी वापस काम पर लौट आए।

Advertisement

Navodaya Admission: नवोदय विद्यालय के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू, कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए कर सकेंगे आवेदन