Advertisement
Advertisement
होम / Dussehra 2024: फरीदाबाद में दशहरे की पूरी हुई तैयारी, विभिन्न प्रकार की निकलेगीं झांकियां, जानें लोगों का क्या है कहना

Dussehra 2024: फरीदाबाद में दशहरे की पूरी हुई तैयारी, विभिन्न प्रकार की निकलेगीं झांकियां, जानें लोगों का क्या है कहना

BY: • LAST UPDATED : October 12, 2024

Inkhabar Haryana, Dussehra 2024: फरीदाबाद में आज विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतले दहन के लिए तैयार किए गए हैं। दशहरा कमेटी की पूरी टीम ने इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रावण का पुतला 55 फुट, मेघनाथ का 50 फुट और कुंभकरण का 45 फुट ऊँचा बनाया गया है। आज शाम 8:00 बजे इन पुतलों का दहन होगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा होंगे।

60 वर्षों से हो रहा आयोजन

बता दें कि, बल्लभगढ़ दशहरा कमेटी के प्रधान अमित मदान ने बताया कि पिछले 60 वर्षों से इस क्षेत्र में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मैन बाजार पंजाबी धर्मशाला से 12 विभिन्न झांकियां भी निकाली जाएंगी, जो बाजार होते हुए दशहरा मैदान तक पहुंचेंगी। इनमें राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण की झांकियां शामिल होंगी। मैदान में पहुंचने के बाद राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन भी किया जाएगा।

Dussehra Festival: अंबाला में दशहरा महोत्सव और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह

Advertisement

50 मीटर की दूरी पर बैरिकेड

बता दें कि, सुरक्षा के दृष्टिकोण से रावण दहन के समय मैदान में दर्शकों को तीनों पुतलों से करीब 50 मीटर दूर बैरिकेड कर दिया गया है। यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति इस दौरान पुतलों के करीब न आए। आयोजन स्थल पर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 100 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं, साथ ही एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी तैयार रखी गई है। इस प्रकार, विजयदशमी का यह पर्व शांति और सुरक्षा के साथ मनाया जाएगा।