




Inkhabar Haryana, Dussehra Ground News: बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में इस वर्ष गोवर्धन पूजा के लिए 155 फुट की भव्य गोवर्धन प्रतिमा का निर्माण किया गया है। इस आयोजन की जिम्मेदारी “देव सेना” नामक संगठन ने ली है, जिसका उद्देश्य आम जन के लिए एक सामूहिक पूजा का आयोजन करना है।
Bhai Dooj 2024: बहनें इन शुभ मुहूर्तों पर भाई को करें तिलक, हमेशा रहेगें सुखी
देव सेना के अध्यक्ष बृजभूषण सैनी का मानना है कि लोग अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल के छोटे घरों में गोवर्धन पूजा करना मुश्किल हो गया है। इसीलिए हमने दशहरा मैदान में एक सार्वजनिक स्थल पर इस भव्य प्रतिमा का निर्माण किया है, ताकि लोग अपनी धार्मिक परंपराओं को जान सकें और पूजा कर सकें।
बता दें कि, इससे पहले देव सेना ने 108 फुट और 151 फुट की गोवर्धन प्रतिमाएं बनाई थीं। यह तीसरी बार है जब 155 फुट की प्रतिमा का निर्माण किया गया है। सैनी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से इस पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है और इस बार भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। गोवर्धन प्रतिमा के निर्माण में 10 ट्रॉली गोबर का उपयोग किया गया है, जो विशेष रूप से गौशालाओं से लाया गया है। इस प्रतिमा में केवल गाय के गोबर का ही इस्तेमाल किया गया है, और पूजा के बाद इसे खेतों में डालने के लिए भेज दिया जाएगा।




