Advertisement
Advertisement
होम / Earthquake: हरियाणा में भूकंप के झटके, इन इलाकों में दिखा असर, घबराए लोग घरों से निकले बाहर 

Earthquake: हरियाणा में भूकंप के झटके, इन इलाकों में दिखा असर, घबराए लोग घरों से निकले बाहर 

BY: • LAST UPDATED : December 25, 2024
Inkhabar Haryana, Earthquake: हरियाणा के कई इलाकों में आज (25 दिसंबर 2024) भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। यह भूकंप दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.5 मापी गई और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही। भूकंप के प्रभाव से पानीपत, सोनीपत और रोहतक जैसे प्रमुख शहरों में भी हलचल देखी गई।

लोग अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े

सोनीपत जिला केंद्र के पास भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े। घबराए हुए लोग सड़कों पर निकल आए, हालांकि, किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

भूकंप के झटके से पूरे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। भूकंप के केंद्र के बारे में जानकारी मिलते ही, प्रशासन ने किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए त्वरित प्रतिक्रिया की घोषणा की है।

Advertisement

इससे पहले भी आ चुके है भूकंप के झटके

 बता दें कि, इससे पहले भी हरियाणा में छोटे-मोटे भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार की हलचल ने एक बार फिर से लोगों को सचेत किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार के छोटे झटके भूकंपीय गतिविधियों का हिस्सा होते हैं और इन्हें अधिक घातक नहीं माना जाता। फिर भी, लोग आपदा से निपटने के लिए सतर्क रहें, यही सबसे महत्वपूर्ण है।