Advertisement
Advertisement
होम / ED Arrest Dharam Singh Chokker: बार में छुपा बैठा था फरार पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर, फिल्मी स्टाईल में ED ने दौड़ाकर पकड़ा

ED Arrest Dharam Singh Chokker: बार में छुपा बैठा था फरार पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर, फिल्मी स्टाईल में ED ने दौड़ाकर पकड़ा

BY: • LAST UPDATED : May 6, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, ED Arrest Dharam Singh Chokker: हरियाणा के पानीपत में 1500 करोड़ रुपये के बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग केस में लंबे समय से फरार चल रहे हरियाणा के पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आखिरकार दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की यह घटना किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन जैसी नजर आई, जहां पूर्व विधायक को बार से पकड़ने के लिए अधिकारियों को दौड़ लगानी पड़ी।

ED ने दौड़ाकर पकड़ा

ED को सूत्रों से जानकारी मिली कि धर्म सिंह छौक्कर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के बार में मौजूद हैं। अधिकारी जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे, तो वे उन्हें देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश की। इस दौरान वे नीचे गिर पड़े लेकिन फिर भी भागने की दूसरी कोशिश की। ईडी टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया और जमीन पर बिठा दिया। गिरफ्तारी में सहयोग न करते हुए छौक्कर ने उठने से भी इनकार कर दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने उनका कॉलर पकड़ कर उन्हें उठाया।

500 करोड़ की ठगी

धर्म सिंह छौक्कर पर उनके बेटों विकास और सिकंदर के साथ मिलकर 1500 से अधिक घर खरीदारों से करीब 500 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। इनपर गुरुग्राम की साईं आइना फार्म्स और उससे जुड़ी कंपनियों के ज़रिए फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। गुरुग्राम पुलिस ने पहले ही इस सिलसिले में एफआईआर दर्ज कर ली थी, जिसके आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।

Advertisement

एक साल से थें फरार

ED ने धर्म सिंह छौक्कर को मार्च 2024 में समन जारी कर 19 मई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। लेकिन वे हाजिर नहीं हुए और अक्तूबर 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव भी लड़े, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से वे लगातार फरार चल रहे थे। ईडी ने अब तक छौक्कर की 44 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क कर दी हैं। धर्म सिंह छौक्कर का बेटा विकास अभी भी फरार है, जबकि दूसरा बेटा सिकंदर पहले ही गिरफ्तार हो चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर है। ईडी की जांच अब पूरे परिवार की गतिविधियों और उनकी कंपनियों के लेन-देन पर केंद्रित हो रही है।
गिरफ्तारी के बाद ईडी धर्म सिंह छौक्कर को अदालत में पेश करेगी और उनकी रिमांड मांगेगी ताकि मनी लॉन्ड्रिंग केस की गहराई से जांच हो सके। अधिकारियों का मानना है कि छौक्कर की गिरफ्तारी से बड़े फाइनेंशियल नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।
Advertisement

लेटेस्ट खबरें