




Election 2024: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। आईजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने छुट्टियां निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को इस आज्ञा को कठोरता से लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जब तक चुनाव रहेंगे पुलिसकर्मियों को सिर्फ महत्वपूर्ण समय में ही छुट्टी दी जाएगी।
चुनाव के लिए हरियाणा ने भारत निर्वाचन आयोग से 225 कंपनियां मांगी थी। अब तक 70 कंपनियां आ चुकी हैं। बाकी 155 कंपनियां जम्मू व कश्मीर के पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद 24 सितंबर तक राज्य में पहुंचेगी। चुनाव के बाद ईवीएम, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्रों की रक्षा के लिए 30 कंपनियां राज्य में मतगणना पूरी होने तक नियुक्त रहेंगी।
हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होगी। 5 अक्तूबर को वोटिंग होनी है। 8 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। पहले 1 अक्तूबर को वोटिंग और 4 अक्तूबर को काउंटिंग होनी थी, पर बाद में चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों में परिवर्त हुआथा।




