




Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब मंगलवार को मतगणना की जाएगी। चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए दो केंद्र बनाए हैं, जिनमें आरकेएसडी कॉलेज और आईजी महिला कॉलेज शामिल हैं। यहां चार विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती होगी। आईजी महिला कॉलेज में पूंडरी और गुहला विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती की जाएगी, जबकि आरकेएसडी कॉलेज में कैथल और कलायत विधानसभा की मतगणना होगी। जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मतगणना केंद्रों के हॉल में 14 टेबल लगाई जाएंगी, जहां सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी। कैथल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 16 राउंड में होगी, कलायत और गुहला के लिए 15-15 राउंड और पूंडरी के लिए सबसे कम 14 राउंड में काउंटिंग की जाएगी। प्रत्येक राउंड का परिणाम काउंटिंग हॉल में लगे डिस्प्ले पर दिखाया जाएगा। मतगणना वाले दिन, एजेंटों का काउंटिंग हॉल में प्रवेश सुबह छह बजे होगा। सभी को प्रशासन द्वारा दिए गए आई कार्ड दिखाकर ही अंदर जाने की अनुमति होगी।
काउंटिंग हॉल में एजेंटों को मोबाइल या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं होगी। जिला निवार्चन अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि सबसे पहले बैलेट पेपर मतपत्रों की गिनती होगी, जिसके 30 मिनट बाद ईवीएम की मतगणना शुरू होगी। अगर मशीन में कोई समस्या आती है या मतों में भिन्नता होती है, तो एआरओ को तुरंत सूचना दी जाएगी। अगर समस्या बनी रहती है, तो कंट्रोल यूनिट को आरओ की देखरेख में रखा जाएगा।
Kurukshetra News: विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति और विकास पर चर्चा, शिक्षकों की विधियों में सुधार




