Advertisement
Advertisement
होम / Election 2024: मतदान डालने में कोई नहीं रहा पीछे, शहर के बजाए ग्रामीण क्षेत्रों में आकड़ा अधिक

Election 2024: मतदान डालने में कोई नहीं रहा पीछे, शहर के बजाए ग्रामीण क्षेत्रों में आकड़ा अधिक

BY: • LAST UPDATED : October 6, 2024

संबंधित खबरें

Election 2024: नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को मतदान के दिन ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह सात बजे से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की भारी भीड़ देखी गई। कई केंद्रों पर सुबह के समय ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे, जबकि कुछ स्थानों पर 11 बजे के बाद भीड़ बढ़ी।

गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चों की माताएं भी अपने कर्तव्यों को आई निभाने

शहजादपुर के बूथ नंबर 142 पर मशीन में खराबी आने से मतदान प्रक्रिया लगभग आधे घंटे तक रुकी रही, लेकिन नई मशीन आने के बाद यह सुचारू रूप से शुरू हो गई। महिलाओं में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चों की माताएं भी अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं। एक आठ माह की गर्भवती महिला अपने परिवार के साथ मतदान करने आई थी। इसी तरह, शहजादपुर की परविंद्र कौर, जो पैर में चोट के बावजूद आईं, ने मतदान को अहम बताया।

कोई नहीं रहा पीछे

वरिष्ठ नागरिक भी पीछे नहीं रहे। 67 वर्षीय सतनाम सिंह, जो दिल की बीमारी से पीड़ित हैं, अपने बेटे के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। वहीं, ऑपरेशन के बाद आराम की सलाह के बावजूद रीमा अपने एक माह के बच्चे के साथ मतदान करने आईं। इन लोगों का हौसला देखते ही बनता था।मतदान के इस जोश और जुनून से यह साबित होता है कि नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का महत्व समझते हैं और हर स्थिति में अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए तैयार रहते हैं।

Advertisement

लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ी

इस बार नारायणगढ़ क्षेत्र में कुल 219 मतदान बूथ बनाए गए थे, जिनमें से कई ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी के बूथ पर कुल 599 मतदाता थे, जिनमें से 497 लोगों ने मतदान किया। 88 वर्षीय सेवानिवृत प्रधानाचार्य सरला देवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे यह साफ हो गया कि उम्र के बावजूद लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

Faridabad Survey: सर्वे और बयानबाजी के बीच भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा का दावा

Advertisement

लेटेस्ट खबरें