Advertisement
Advertisement
होम / Electricity Raid in Uchana: उचाना में बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, उपमंडल कार्यालय परिसर में छापेमारी

Electricity Raid in Uchana: उचाना में बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, उपमंडल कार्यालय परिसर में छापेमारी

BY: • LAST UPDATED : August 12, 2025
Inkhabar Haryana, Electricity Raid in Uchana: हरियाणा के उचाना उपमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को बिजली निगम की टीम ने जेई दर्शन की अगुवाई में अचानक छापेमारी की। यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर की गई, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। टीम को मौके पर ऐसे खोखे मिले जो आपस में बिजली की सप्लाई कर रहे थे, जो कि पूरी तरह से गैर-कानूनी है।

Devender Babli on Rahul Gandhi: “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे”, टोहाना में तिरंगा यात्रा के दौरान राहुल गांधी पर जमकर बरसे पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली 

चार कनेक्शन धारक पकड़े गए

छापेमारी के दौरान चार कनेक्शन धारक पकड़े गए, जो अपने-अपने कनेक्शन से पास के अन्य खोखों में बिजली पहुंचा रहे थे। जैसे ही छापेमारी की भनक लगी, कुछ खोखे मालिक अपने प्रतिष्ठान बंद करके मौके से निकल गए। बिजली निगम की टीम ने सभी खोखों की जांच कर एलएल-1 भर दी। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोगों ने घरेलू बिजली कनेक्शन लेकर व्यावसायिक रूप से उपयोग किया है, जो नियमों के खिलाफ है और जिसके लिए आगे कार्रवाई की जाएगी।

SDM के निर्देश पर उपमंडल कार्यालय में छापेमारी की गई

बिजली निगम के एसडीओ जोजो तनेजा ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर उपमंडल कार्यालय में छापेमारी की गई। जांच में सामने आया कि एक कनेक्शन से कई खोखों में बिजली सप्लाई हो रही थी। कुल चार ऐसे कनेक्शन मिले जो आगे बिजली बेच रहे थे। किसी एक ने केवल एक खोखे को बिजली दी, तो कोई उससे अधिक खोखों में सप्लाई कर रहा था। ये सभी विवरण एलएल-1 में दर्ज कर लिए गए हैं। मौके पर किसी प्रकार की डायरेक्ट तार नहीं मिली, लेकिन घरेलू कनेक्शन को एनडीएस श्रेणी में बदलने की कार्रवाई भी की जाएगी। अभी जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन निगम के नियमों के तहत उचित दंड लगाया जाएगा।