Advertisement
Advertisement
होम / Ex- Serviceman Reaction on pakistan Attack: हरियाणा के पूर्व सैनिकों ने पाक को दी चेतावनी, कहा- “पाकिस्तान को कारगिल जैसे देंगे करारी हार…”

Ex- Serviceman Reaction on pakistan Attack: हरियाणा के पूर्व सैनिकों ने पाक को दी चेतावनी, कहा- “पाकिस्तान को कारगिल जैसे देंगे करारी हार…”

BY: • LAST UPDATED : May 10, 2025
Inkhabar Haryana, Ex- Serviceman Reaction on pakistan Attack: पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर से की गई कायराना हरकत पर पूरे देश में आक्रोश है। ऐसे में हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री हलके के गांव बीबीपुर जाटान में पूर्व सैनिकों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश की सुरक्षा, पाकिस्तान की हरकतें, और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत अब किसी भी साजिश को नजरअंदाज नहीं करेगा और हर हमले का जवाब मुंहतोड़ तरीके से दिया जाएगा।

कारगिल जैसे हर युद्ध में दी है करारी शिकस्त

बैठक की जानकारी देते हुए पूर्व सैनिक पाला राम ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता रहा है। लेकिन वह भूल जाता है कि भारत के जवान, किसान और युवा देश की रीढ़ हैं, जो हर संकट का डटकर सामना करते हैं। हमारी सेना पहले भी दुश्मन को उसके घर में घुसकर जवाब दे चुकी है और अब फिर वही समय आ गया है जब पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई जाएगी। पूर्व सैनिक हिशम सिंह सैनी ने भी बैठक में अपनी राय रखते हुए कहा कि कारगिल युद्ध इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर भारत ने अपनी ताकत दिखाई थी। मौजूदा समय में भी भारत उसी जज्बे और रणनीति के साथ तैयार है। अगर ज़रूरत पड़ी तो हम जैसे पूर्व सैनिक भी सीमाओं पर जाकर देश की रक्षा में योगदान देने को तैयार हैं।

आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संकल्प

पूर्व सैनिकों ने यह भी स्पष्ट किया कि अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो चुके हैं। पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को पनाह देने और बढ़ावा देने के प्रमाण अब विश्व मंचों पर उजागर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद अब केवल एक देश की समस्या नहीं, बल्कि वैश्विक चुनौती बन चुकी है। हमें मिलकर इस बीमारी को जड़ से खत्म करना होगा ताकि भविष्य में किसी भी निर्दोष की जान न जाए।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारत सरकार और सेना की नीति अब बेहद स्पष्ट है आतंकवाद को जड़ से मिटाना है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि भारत ने जब भी आतंकवादियों के अड्डों पर कार्रवाई की है, उसने उनकी रीढ़ तोड़ दी है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को एक और बड़ा सबक सिखाया जाए।

Advertisement

एकजुट भारत देगा करारा जवाब

बैठक के अंत में सभी पूर्व सैनिकों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर देश सेवा में आगे आएं। इस संकट की घड़ी में हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए एकजुटता दिखाए। उन्होंने कहा कि अब कोई भी कायराना हमला भारत को रोक नहीं सकता देशवासी तैयार हैं, सेना तैयार है और पूर्व सैनिक भी देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं।