Advertisement
Advertisement
होम / Expressway In Haryana: लंबे समय का इंतजार होगा जल्द खत्म, नए एक्सप्रेसवे और सड़क परियोजनाएं पर सीएम सैनी के प्रयास

Expressway In Haryana: लंबे समय का इंतजार होगा जल्द खत्म, नए एक्सप्रेसवे और सड़क परियोजनाएं पर सीएम सैनी के प्रयास

BY: • LAST UPDATED : October 24, 2024

Expressway In Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस बैठक में हरियाणा के लिए 12 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें कुरुक्षेत्र-लाडवा बाईपास और यमुनानगर को जोड़ने वाला फोरलेन एक्सप्रेसवे शामिल है। सीएम सैनी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा के सभी जिलों को फोरलेन हाईवे से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

लंबे समय का इंतजार होगा जल्द खत्म

नई योजनाओं में कुरुक्षेत्र बाईपास का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा था, और अब यह जल्द ही शुरू होगा। यह एक्सप्रेसवे चार लेन का होगा, जिससे यात्रा की गति और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा। इस में गुरुग्राम-फरुखनगर-झज्जर कॉरिडोर को भी जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही, खेड़की दोला टोल प्लाजा को बदलने पर भी चर्चा की गई। जम्मू कटरा रोड को यूए 2 के साथ जोड़ने के लिए केएमपी-गोहाना-सोनीपत हाईवे पर इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा।

बढ़ते जाम से निपटने के लिए रिंग रोड बनाने पर चर्चा

दिल्ली एयरपोर्ट से जम्मू कटरा एयरपोर्ट को जोड़ने की योजना भी मंजूर की गई है। इसके अतिरिक्त, धारूहेड़ा के पास एक नया फ्लाईओवर बनाने पर भी सहमति बनी है, जिसका काम जल्द शुरू होगा। हरियाणा के पूर्व-पश्चिम एक्सप्रेसवे का निर्माण भी शुरू होने जा रहा है, जो डबवाली से पानीपत को जोड़ेगा। हिसार में बढ़ते जाम से निपटने के लिए रिंग रोड बनाने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा की सड़क परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Advertisement

Party Meeting: भाजपा विधायक दल की आज महत्वपूर्ण बैठक, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामो पर चर्चा