Advertisement
Advertisement
होम / Faridabad News: हरियाण के इस जर्जर सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चे, 6 साल से इमारत में हो रही पढ़ाई

Faridabad News: हरियाण के इस जर्जर सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चे, 6 साल से इमारत में हो रही पढ़ाई

BY: • LAST UPDATED : July 30, 2025
Inkhabar Haryana, Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में इंदिरा नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हाल देखकर किसी भी संवेदनशील व्यक्ति का दिल दहल सकता है। जहां एक ओर सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों का ढोल पीटती है, वहीं दूसरी ओर इस स्कूल की हालत देखकर लगता है जैसे बच्चों की शिक्षा नहीं, बल्कि उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Charkhi Dadri news: हरियाणा में मजदूर की नहर में डूबने से संदिग्ध मौत, दो घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

जर्जर दीवारें, दरकती छतें और डर का माहौल

स्कूल की इमारत की हालत बेहद खराब है। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें हैं, छत से प्लास्टर झड़ रहा है और कई कमरों को तो खतरनाक बताते हुए बंद भी कर दिया गया है। स्कूल के साइंस टीचर सतीश कुमार ने बताया कि पूरी इमारत एक साथ बच्चों का बोझ नहीं झेल सकती, इसलिए हमें दो शिफ्टों में पढ़ाना पड़ रहा है। कई बार हमने शिक्षा विभाग को पत्र लिखे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बच्चों ने भी बताया कि वे हर रोज़ डर के साए में पढ़ाई करते हैं। कोई नहीं जानता कि कब कौन-सी दीवार गिर पड़े या छत का कोई हिस्सा ढह जाए। एक महीने पहले लंच टाइम के दौरान एक कक्षा की छत से प्लास्टर गिरा था। सौभाग्य से उस समय वहां कोई छात्र नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Advertisement

ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तारें

स्थिति को और गंभीर बनाता है स्कूल भवन के ऊपर से गुजरने वाली हाई टेंशन बिजली की लाइन। एक मामूली सी लापरवाही भी यहां जानलेवा साबित हो सकती है। छात्रों और अभिभावकों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस विद्यालय को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं, कार्रवाई नहीं।

छह साल में नहीं हुई एक इंच भी प्रगति

यह बात किसी प्रशासनिक विफलता से कम नहीं कि 2018 में कंडम घोषित होने के बाद भी स्कूल को अब तक किसी वैकल्पिक भवन में नहीं भेजा गया। स्कूल प्राचार्य, शिक्षक और अभिभावकों ने बार-बार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखे, शिकायती बैठकों में हिस्सा लिया, लेकिन नतीजा सिफर रहा।

हरियाणा एकता अभिभावक मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद ही नहीं, हरियाणा के कई स्कूलों की हालत नारकीय है। यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि सीधा बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है।

HTET 2025 Exam: सख्त चेकिंग के बाद HTET एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को भेजा गया परिक्षा केंद्र के अंदर, हर स्तर पर प्रशासन की पैनी नजर