




सर्विस रोड पर सीवर के पानी के भराव को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और स्थानीय प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धीरज सिंह का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को नालियों की उचित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
इस क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि सर्विस रोड पर पानी भरने के कारण न केवल यातायात धीमा हो जाता है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। गंदा पानी सड़क पर लंबे समय तक जमा रहने के कारण सड़क की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।




