फरीदाबाद में पीने के पानी पर संकट
गर्मी के दिनों में फरीदाबाद शहर में पीने के पानी की मांग चरम पर है। ऐसे में नगर निगम ने दिल्ली को पानी ले जा रहे अवैध टैंकरों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। फरीदाबाद की मेयर डॉ. प्रवीण बत्रा जोशी ने इंडिया न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि वर्तमान में नगर निगम तीन प्राथमिकताओं पर काम कर रहा है – (1) पीने का पानी, (2) मानसून में जलभराव की समस्या और (3) शहर की स्वच्छता।
दिल्ली जाने वाले टैंकरों पर रोक
मेयर ने बताया कि नगर निगम द्वारा एफएमडीए को रेनीवेल से पानी लाने के लिए लगभग 5.5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है, ताकि शहर को अतिरिक्त जल आपूर्ति मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली के लिए टैंकरों के माध्यम से पानी ले जाने पर रोक लगा दी गई है और अवैध परिवहन पर कार्रवाई जारी है।
शहर की जलभराव समस्या को लेकर मेयर ने बताया कि मानसून से पहले शहर के नालों की सफाई कराई जा रही है। वहीं स्वच्छता अभियान भी तेज किया गया है। हालांकि, सफाई एजेंसी की नियुक्ति फिलहाल लंबित है, लेकिन सरकार से मंजूरी मिलते ही इसे जल्द लागू किया जाएगा।
यमुनानगर में हीट वेव का प्रकोप