Advertisement
Advertisement
होम / Farmers protest in Sirsa: हरियाणा में किसानों की नाराजगी फिर उतरी सड़कों पर, इन मांगों के लिए किया जोरदार प्रदर्शन

Farmers protest in Sirsa: हरियाणा में किसानों की नाराजगी फिर उतरी सड़कों पर, इन मांगों के लिए किया जोरदार प्रदर्शन

BY: • LAST UPDATED : July 28, 2025
Inkhabar Haryana, Farmers protest in Sirsa: हरियाणा के सिरसा जिले में एक बार फिर किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। लगभग 90 गांवों के किसान सोमवार को एकजुट होकर सिरसा स्थित नहरी विभाग कार्यालय पर पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का यह आंदोलन सिंचाई संबंधी समस्याओं और नहरी विभाग की कथित अनदेखी के खिलाफ है, जिसे संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अंजाम दिया गया।

मांगों की अनदेखी से नाराज किसान

प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि क्षेत्र के टेलों पर पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा है, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। कई बार अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला गया। किसानों का आरोप है कि नहरी विभाग और जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे।

टेम्परेरी राइस शूट की फीस और रसीद की मांग

एक प्रमुख मुद्दा यह भी है कि टेम्परेरी राइस शूट के लिए किसानों से समय पर फीस तो ली जाती है, लेकिन इस बार विभाग ने न तो समय पर फीस ली और न ही कोई रसीद जारी की। किसान गुरजीत सिंह ने बताया कि पहले मोगों (नहर से पानी लेने के छोटे चैनल) की फीस तय समय पर भरवा ली जाती थी, जिससे पानी वितरण में कोई अड़चन नहीं आती थी। मगर अब, विभाग की लापरवाही से किसान परेशान हैं।

Advertisement

किसानों ने स्पष्ट तौर पर प्रशासन की नीयत पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वे स्वयं फीस भरने को तैयार हैं, मगर विभाग न तो फीस ले रहा है, न ही रसीद दे रहा है और न ही नीति को लेकर कोई पारदर्शिता दिखाई जा रही है। ऐसे में टेलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा, जिससे किसानों की मेहनत और फसलें दोनों संकट में हैं।

धरने की चेतावनी

धरने पर बैठे किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो यह प्रदर्शन अनिश्चितकालीन हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब केवल पानी की कमी का नहीं, बल्कि किसानों की उपेक्षा और शासन की निष्क्रियता के खिलाफ भी है।

Rewari crime news: हरियाणा में घर में घुसकर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा