




Festival of Deepawali: दीपावली का पर्व अंबाला में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजारों में सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। दुकानदारों ने इस त्योहार के लिए पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार को भी लोगों ने खरीदारी के लिए बाजारों का रुख किया, जहां सजावट का सामान, दीये, मोमबत्तियां, मिठाई और पटाखों की बिक्री जोरों पर है। बाजारों में लोगों को रंग-बिरंगे फैंसी दीये 50 रुपये में, मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां 50 से 250 रुपये में, और लक्ष्मी-गणेश की हटड़ियां 30 से 350 रुपये में मिल रही हैं। फूलों की भी भरपूर मांग है, जैसे कमल का फूल 100 रुपये में और गेंदे के फूल का हार 20 से 60 रुपये में उपलब्ध है।
ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी भी तेजी से हो रही है। काजू की कीमत 1000 रुपये किलो, बादाम 720 रुपये किलो, और किशमिश 300 रुपये किलो है। लोग पैकिंग वाले ड्राई फ्रूट्स भी खरीद रहे हैं, जिनकी कीमत 300 से 1000 रुपये के बीच है। पटाखों के लिए छावनी के गांधी मैदान और दशहरा मैदान में लगभग 100 स्टॉल लगे हैं। यहां मुर्गाछाप पटाखे 10 रुपये से लेकर, बुलेट बम 50 रुपये और फुलझड़ी 40 से 300 रुपये में मिल रहे हैं।
दोपहर होते-होते बाजारों में जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई है। दुकानदारों का कहना है कि दीपावली के मौके पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। हर जगह दीपावली की खुशियों का माहौल है और सभी लोग इस खास पर्व को मनाने के लिए तैयार हैं।
Minister Manohar Lal: मनोहर लाल ने किया कचरा प्रबंधन प्लांट का दौरा, दिए कई निर्देश




