Advertisement
Advertisement
होम / First Session In Haryana: विधानसभा का पहला सत्र, सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव

First Session In Haryana: विधानसभा का पहला सत्र, सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव

BY: • LAST UPDATED : October 26, 2024

First Session In Haryana: हरियाणा की पंद्रहवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खींचतान देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कैबिनेट मंत्री अनिल विज आमने-सामने आए और एक-दूसरे पर कटाक्ष किए। इस सत्र में हुड्डा ने स्पीकर के पदभार ग्रहण करने के समय विपक्ष को नहीं बुलाने पर नाराजगी जताई।

कांग्रेस सरकार पर कसे गए तंज

हुड्डा ने कहा कि हमें क्यों नहीं बुलाया गया? इस पर विज ने अपनी बातें रखीं और कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 2009 से 2014 तक का रिकॉर्ड देख लें। उन्होंने स्पीकर से आग्रह किया कि उस अवधि का रिकॉर्ड ब्लैक आउट किया जाए। हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि विज का व्यवहार ऐसा रहा होगा कि उन्हें उस समय बाहर निकाला गया।

विज और हुड्डा के बीच भी हुई बहस

सदन में स्पीकर हरविंद्र कल्याण के चयन के बाद, विज और हुड्डा के बीच बहस होती रही। हुड्डा ने विकास कार्यों पर चर्चा अगले सत्र में करने की बात की, तो विज ने कहा कि हरियाणा की जनता ने उनकी सरकार को ठुकरा दिया है। इसी बीच, हुड्डा ने चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति रही, तो वे वॉकआउट कर सकते हैं।

Advertisement

पूर्व स्पीकर और मंत्री महिपाल ढांडा के बीच नोक-झोंक

सदन में पूर्व स्पीकर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान और मंत्री महिपाल ढांडा के बीच भी नोक-झोंक हुई। ढांडा ने मजाक में कहा कि कादियान जब छोटे थे, तो मुर्गियों की तरह उछलते थे, जिस पर सदन में ठहाके गूंज उठे। इस प्रकार, पहले दिन ही सदन में गर्मागर्मी और हास्य का माहौल देखने को मिला, जिससे यह साफ हो गया कि इस सत्र में राजनीति के सारे रंग देखने को मिलेंगे।

Shaheed Jeevan Singh: शहीद जीवन सिंह की अंतिम विदाई, गांव में छाया मातम