Advertisement
Advertisement
होम / Flood in Saraswati Sugar Mill Yamunanagar: एशिया की सबसे बड़ी शुगर मिल में घुसा पानी, करोड़ों की चीनी हुई खराब

Flood in Saraswati Sugar Mill Yamunanagar: एशिया की सबसे बड़ी शुगर मिल में घुसा पानी, करोड़ों की चीनी हुई खराब

BY: • LAST UPDATED : June 30, 2025
Inkhabar Haryana, Flood in Saraswati Sugar Mill Yamunanagar: बारिश जहां खेतों के लिए राहत लेकर आती है, वहीं कभी-कभी यही पानी कहर बनकर टूट पड़ता है। यमुनानगर स्थित एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल सरस्वती शुगर मिल इन दिनों ऐसे ही एक प्राकृतिक संकट का सामना कर रही है। बीती रात हुई भारी बारिश ने मिल प्रबंधन को गहरे नुकसान में डाल दिया है। एक तरफ ओवरफ्लो नाले से गंदा पानी गोदामों में भर गया, तो दूसरी तरफ करीब 2 लाख 20 हजार क्विंटल चीनी खराब हो गई। अनुमान है कि करीब 50 करोड़ रुपये की चीनी बर्बाद हो चुकी है।

आफत बनकर घुसी बारिश

रविवार देर रात यमुनानगर में मूसलधार बारिश हुई। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी, लेकिन सबसे बड़ा नुकसान सरस्वती शुगर मिल को झेलना पड़ा। मिल के पास से गुजरने वाला मुख्य नाला ओवरफ्लो हो गया और उसका गंदा पानी सीधे मिल के गोदाम में जा घुसा, जहां लाखों क्विंटल चीनी स्टोर की गई थी।

मिल प्रबंधन के अनुसार, गोदाम में करीब 2.5 लाख क्विंटल चीनी भंडारित थी, जिसमें से 1.25 लाख क्विंटल चीनी पूरी तरह पानी की चपेट में आ गई, जबकि बाकी बची चीनी पर नमी और गंदगी का असर पड़ा है। इस घटना ने न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, बल्कि शुगर मिल के सप्लाई चेन पर भी खतरा मंडरा रहा है।

Advertisement

तकनीकी प्रमुख ने बताया स्थिति का जायजा

सरस्वती शुगर मिल के तकनीकी प्रमुख सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा नाले के ब्लॉक होने के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण उसमें गंदगी जमा हो गई, जिससे भारी बारिश के दौरान नाला ओवरफ्लो हो गया और सारा गंदा पानी मिल के चीनी गोदाम में घुस गया। अब वहां कई फीट पानी जमा है। चीनी पर गंदगी की मोटी परत जम गई है, जिसे निकालना आसान नहीं है।

जेसीबी और पंप की मदद से जारी है रेस्क्यू

घटना के बाद से मिल प्रशासन द्वारा पानी और मलबा निकालने का काम जारी है। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, और पानी को पंप के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। मगर गोदाम में जमा कई फीट पानी के कारण यह प्रक्रिया बेहद धीमी और चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है।