Advertisement
Advertisement
होम / Gokul Setia: सिरसा विधायक गोकुल सेतिया का एक्शन मोड, सड़क निर्माण और अतिक्रमण पर सख्त रवैया

Gokul Setia: सिरसा विधायक गोकुल सेतिया का एक्शन मोड, सड़क निर्माण और अतिक्रमण पर सख्त रवैया

BY: • LAST UPDATED : January 27, 2025

Inkhabar Haryana, Gokul Setia: हरियाणा के सिरसा में विधायक गोकुल सेतिया का एक बार फिर सख्त और जागरूक नेतृत्व देखने को मिला। हाल ही में उनके दो अलग-अलग कदमों ने जिले में सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने खराब सड़कों की समस्या और शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों और स्थानीय दुकानदारों को चेतावनी दी।

Anil Vij: “अम्बाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट निर्माण के लिए अंसभव कार्य को संभव करने में कड़ा संघर्ष किया”- अनिल विज

 

Advertisement

नेजिया गांव की सड़क पर विधायक का रौद्र रूप

सिरसा जिले के नेजिया गांव में एक महीने पहले बनाई गई सड़क की दुर्दशा पर विधायक गोकुल सेतिया ने कड़ा रुख अपनाया। यह सड़क इंटरलॉकिंग और तारकोल से बनाई गई थी, लेकिन मात्र एक महीने के भीतर ही उखड़ गई। रात के समय मौके पर पहुंचे विधायक ने सड़क की स्थिति देखकर विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

विधायक ने संबंधित SDO को फोन पर जमकर फटकार लगाई और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस सड़क का पुनर्निर्माण नहीं किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जवाब में SDO ने सड़क की जांच और शीघ्र मरम्मत का आश्वासन दिया। विधायक सेतिया ने स्पष्ट किया कि जनता के पैसे की बर्बादी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

शहर के दुकानदारों को अतिक्रमण पर चेतावनी

सिरसा शहर में बढ़ते अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर विधायक गोकुल सेतिया ने दुकानदारों को चेताया कि यदि कोई दुकानदार अपनी दुकान का सामान सड़क पर रखकर अव्यवस्था फैलाता है, तो उस पर हर दिन 2000/- का जुर्माना लगाया जाएगा।

विधायक ने नगर परिषद को निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ स्वच्छता और कानून व्यवस्था में देश में पहले स्थान पर है क्योंकि वहां के लोग नियमों का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि जब लोग जागरूक होंगे और कानून का पालन करेंगे, तभी शहर का विकास संभव है।

 

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्रतिबद्धता

विधायक सेतिया ने कहा कि सिरसा के नागरिकों ने उन्हें चुना है, इसलिए उनका कर्तव्य है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में कोई सिफारिश या ढिलाई नहीं चलेगी।

 

 

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 8वां बजट, इस दिन करेंगीं पेश, जानें क्या और क्यों हैं खास