Advertisement
Advertisement
होम / Gurmeet Ram Rahim parole: गुरमीत राम रहीम 14वीं बार जेल से आया बाहर, जन्मदिन के लिए मिली पैरोल

Gurmeet Ram Rahim parole: गुरमीत राम रहीम 14वीं बार जेल से आया बाहर, जन्मदिन के लिए मिली पैरोल

BY: • LAST UPDATED : August 5, 2025

Inkhabar Haryana, Gurmeet Ram Rahim parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है, जिसके बाद मंगलवार सुबह वह भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचा। यह 14वीं बार है जब राम रहीम को जेल से बाहर आने का मौका मिला है – कभी पैरोल तो कभी फरलो के माध्यम से।

सुबह 9:05 बजे सिरसा पहुंचा राम रहीम

सुबह की पहली रोशनी के साथ ही गुरमीत राम रहीम का काफिला सुनारिया जेल से सिरसा के लिए रवाना हुआ। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच ठीक 9:05 बजे वह सिरसा डेरा पहुंचा, जहां उसके अनुयायियों को पहले से ही इस बात की जानकारी थी। बाबा के स्वागत की तैयारियां डेरे में पहले से की जा चुकी थीं।

14वीं बार पैरोल या फरलो

गुरमीत राम रहीम को अब तक 14 बार जेल से बाहर आने की अनुमति दी जा चुकी है। इसमें फरलो और पैरोल दोनों शामिल हैं। इससे पहले 9 अप्रैल 2025 को उसे 21 दिन की फरलो दी गई थी। और अब 5 अगस्त 2025 को उसे 40 दिन की पैरोल पर छोड़ा गया है।

Advertisement

15 अगस्त को मनाएंगे जन्मदिन

राम रहीम का 58वां जन्मदिन 15 अगस्त 2025 को है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी सिलसिले में उसे पैरोल दी गई है ताकि वह अपने अनुयायियों के साथ सिरसा डेरा में जन्मदिन मना सके।

गंभीर मामलों में दोषी

यह उल्लेखनीय है कि गुरमीत राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या जैसे गंभीर मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है और फिलहाल उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसके बावजूद समय-समय पर उसे सरकार द्वारा पैरोल और फरलो दिए जाने पर सवाल उठते रहे हैं।