Advertisement
Advertisement
होम / Gurugram Haryana Roadways: तेज रफ्तार का कहर! रोडवेज बस ने टोलकर्मी को रौंदा, जानें पूरा मामला

Gurugram Haryana Roadways: तेज रफ्तार का कहर! रोडवेज बस ने टोलकर्मी को रौंदा, जानें पूरा मामला

BY: • LAST UPDATED : February 3, 2025
Inkhabar Haryana, Sohna News: सोहना के घामडोज टोल प्लाजा पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने टोल कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बस चालक को लापरवाही से बस चलाते और टोल कर्मी को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घायल कर्मी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या हैं पूरा मामला?

घटनास्थल पर मौजूद टोल प्रबंधन के अनुसार, कानपुर निवासी 34 वर्षीय दिलीप सिंह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान, गुड़गांव डिपो की एक हरियाणा रोडवेज बस टोल से गुजर रही थी, लेकिन बस चालक की लापरवाही के कारण उसने दिलीप को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस के पहिए उनके दोनों पैरों पर चढ़ गए, जिससे उनके पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना होते ही टोल प्लाजा के अन्य कर्मियों ने घायल को तुरंत सोहना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

Advertisement

बस चालक मौके से फरार

घटना के बाद, आरोपी बस चालक बिना रुके बस लेकर फरार हो गया। पुलिस अब बस और चालक की तलाश कर रही है। टोल मैनेजर मनोज बैसला ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हो चुकी है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी चंद्रभान ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल दिलीप सिंह के बयान के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान करने और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है।