




NHAI अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान फ्लाईओवर के पूरे स्ट्रक्चर की भी जांच की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि यह गड्ढा फ्लाईओवर की संरचनात्मक कमजोरी को दर्शाता है, जिसे दूर करना प्राथमिकता है।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाईओवर बंद होने के कारण यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए डायवर्शन प्लान तैयार किया है। डीसीपी ट्रैफिक ने NHAI अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के बाद वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया है। जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
गौरतलब है कि 7 साल में यह 5वीं बार है जब फ्लाईओवर में इस तरह का गड्ढा हुआ है। इससे फ्लाईओवर की निर्माण गुणवत्ता और नियमित रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
फ्लाईओवर के बंद होने के कारण यात्री आगामी दिनों में यातायात में देरी और असुविधा का सामना कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए पर्याप्त समय लेकर चलें और डायवर्शन प्लान का पालन करें।




