Advertisement
Advertisement
होम / Gurugram News: नए साल को लेकर गुरुग्राम पुलिस तैयार, हुड़दंगियों पर होंगी सख्ती

Gurugram News: नए साल को लेकर गुरुग्राम पुलिस तैयार, हुड़दंगियों पर होंगी सख्ती

BY: • LAST UPDATED : December 30, 2024
Inkhabar Haryana, Gurugram News: गुरुग्राम में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2000 से अधिक पुलिसकर्मी पूरे शहर में तैनात किए गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने, शोरगुल करने या हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। गुरुग्राम पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि लोग नए साल का स्वागत सुरक्षित और अनुशासित तरीके से करें।

प्रमुख कार्यक्रम स्थलों पर सख्त सुरक्षा

गुरुग्राम में नए साल पर 22 प्रमुख स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन स्थानों पर गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। आयोजन स्थलों के पास ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 10 विशेष पार्किंग स्थान भी चिन्हित किए गए हैं।

संदिग्धों पर विशेष निगरानी

गुरुग्राम पुलिस ने शहर में इंटरस्टेट और स्थानीय नाकों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सामानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सेक्टर 29 में क्लब के बाहर हाल ही में हुए ब्लास्ट के मद्देनजर पुलिस और भी सतर्क है। हर गाड़ी की जांच की जा रही है और सुरक्षा के लिहाज से किसी भी चूक की संभावना को खत्म किया जा रहा है।

Advertisement

हुड़दंगियों पर सख्ती

नए साल के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।गुरुग्राम के पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।