Advertisement
Advertisement
होम / Gurugram News: नगर निगम के निकम्मेपन से परेशान वार्ड नंबर 24 की जनता, जल्द चुनाव की मांग

Gurugram News: नगर निगम के निकम्मेपन से परेशान वार्ड नंबर 24 की जनता, जल्द चुनाव की मांग

BY: • LAST UPDATED : January 27, 2025

Inkhabar Haryana, Gurugram News: गुरुग्राम के वार्ड नंबर 24 की जनता आज बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही है। “शहर की सरकार” कार्यक्रम के तहत वार्ड की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसमें जनता ने अपनी नाराजगी और असंतोष खुलकर व्यक्त किया। वार्ड नंबर 24 में सुशांत लोक सी ब्लॉक, कन्हई, सेक्टर 45, साउथ सिटी-1, सिलोखरा, सैनी खेड़ा, जलवायु विहार, सेक्टर 41, विजय विहार और मोती विहार जैसे इलाके शामिल हैं।

Kumari Selja: “किसानों और मजदूरों की अनदेखी कर अपमान कर रही है भाजपा सरकार”- कुमारी सैलजा

 

Advertisement

वार्डबंदी के बाद बदल गया वार्ड नंबर 24 का स्वरूप

वार्डबंदी के बाद वार्ड नंबर 32 को वार्ड नंबर 24 में बदल दिया गया। लेकिन बदले हुए इस वार्ड का स्वरूप आज भी समस्याओं से घिरा हुआ है। वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और जनता का कहना है कि नगर निगम और प्रतिनिधियों ने उनकी समस्याओं को अनदेखा कर दिया है।

 

वार्ड की प्रमुख समस्याएं

1. कूड़े के ढेर से जनता परेशान: वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं।

2. पानी और सीवर की समस्या: कन्हई गांव में पानी की किल्लत है। वहीं, बारिश के दौरान जलभराव की समस्या विकराल रूप ले लेती है। सड़कों पर कई फीट पानी भर जाता है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

3. अवैध कब्जे और निर्माण: वार्ड के गांवों में नालियों की जगह पर अवैध निर्माण हो चुका है। लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया है, जिससे जल निकासी और सड़कों की स्थिति और खराब हो गई है।

4. सामुदायिक भवन और खेल-कूद सुविधाओं का अभाव: सिलोखरा में सामुदायिक भवन की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई काम नहीं हुआ। बच्चों के लिए खेल-कूद की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे युवा पीढ़ी के विकास पर असर पड़ रहा है।

5. छोटी और तंग गलियां: वार्ड में मौजूद गांवों में गलियां बेहद संकरी हैं, जिससे वाहनों का आवागमन कठिन हो जाता है। गलियों को चौड़ा करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।

जनता की नाराजगी और मांगें

वार्ड की जनता अपने पूर्व पार्षद से नाराज है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय उम्मीदवार वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वार्ड की ओर ध्यान नहीं देते। इस बार जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे निकम्मे प्रतिनिधियों को काली झंडी दिखाकर सबक सिखाया जाएगा।

नगर निगम चुनाव की मांग

जनता का कहना है कि नगर निगम चुनाव जल्द से जल्द करवाए जाने चाहिए। लोगों को एक ऐसे प्रतिनिधि की तलाश है, जो उनकी समस्याओं का समाधान कर सके।

 

 

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 8वां बजट, इस दिन करेंगीं पेश, जानें क्या और क्यों हैं खास