Advertisement
Advertisement
होम / Gurugram News: गुरुग्राम में झुग्गियों में भयानक आग, सैकड़ों लोग बेघर, जांच जारी

Gurugram News: गुरुग्राम में झुग्गियों में भयानक आग, सैकड़ों लोग बेघर, जांच जारी

BY: • LAST UPDATED : March 29, 2025
Inkhabar Haryana, Gurugram News: गुरुग्राम के बसई चौक के पास स्थित झुग्गियों में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि करीब 200 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस घटना के बाद प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुबह छह बजे मिली सूचना

फायर अधिकारी जयनारायण के अनुसार, सुबह करीब छह बजे झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती प्रयास में सेक्टर 37 फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति बेकाबू हो गई। इसे देखते हुए उद्योग विहार, भीमनगर, सेक्टर 29 समेत कुल पांच फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सैकड़ों लोग बेघर, जांच जारी

इस भीषण आग की चपेट में आने से सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं और उनका सब कुछ जलकर खाक हो गया है। प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी है, और प्रभावित लोगों की मदद के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisement