Advertisement
Advertisement
होम / Gurugram Pitbull Attack: पालम विहार में पिटबुल डॉग ने युवक को काटा, मालिक पर हुआ केस दर्ज

Gurugram Pitbull Attack: पालम विहार में पिटबुल डॉग ने युवक को काटा, मालिक पर हुआ केस दर्ज

BY: • LAST UPDATED : October 17, 2024

Inkhabar Haryana, Gurugram Pitbull Attack: हरियाणा के गुरुग्राम शहर के पालम विहार इलाके में एक पालतू पिटबुल ने पार्क में टहल रहें एक युवक को काट लिया और युवक बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित का यें भी कहना है कि पिटबुल के मालिक ने उसके साथ बदतमीजी की और उसे नीचे जमीन पर भी गिरा दिया था। पूरी बात सुनने के बाद पुलिस ने पिटबुल के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है।

Haryana Roadways: लोगो के लिए हरियाणा रोडवेज की 2015 बसें लगाई गई, समारोह में पहुंचने वालो को पूरी सुविधा

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक पीड़ित इंद्रपाल राणा ने बताया कि यह पूरा मामला 6 सितंबर का है। वह पालम विहार के रहने वाले है और पार्क में टहलने निकले थे। उसी बीच शालू नाम की महिला जो उसी इलाके में रहती है, अपने पिटबुल के साथ आई। पिटबुल डॉग की ऑनर अपने डॉग को कंट्रोल नहीं कर पाई, जिसके बाद पिटबुल ने मुझपर हमला कर दिया और काट लिया।

महिला के पति ने की बदसलुकी

जानकारी के मुताबिक पीड़ित राणा ने बताया कि उसी समय महिला का पति नितिन भी वहां आया और मेरी मदद करने के बजाय, उसने गाली दी और मुझे जमीन पर धकेल दिया। मैं घायल हालत में पार्क में बैठा रहा और पुलिस को फोन किया। एक पीसीआर वैन वहां पहुंची और मुझे अस्पताल ले गई।

Advertisement

 

Sonipat Crime: दिल्ली से पराठा खाने जा रहे चार दोस्त, फिर…. भयानक हादसा