Advertisement
Advertisement
होम / Gurugram Thar stunt: गुरुग्राम में फिर उड़ी कानून की धज्जियां, युवती ने थार की छत पर बैठकर हाईवे पर किया स्टंट

Gurugram Thar stunt: गुरुग्राम में फिर उड़ी कानून की धज्जियां, युवती ने थार की छत पर बैठकर हाईवे पर किया स्टंट

BY: • LAST UPDATED : August 8, 2025
Inkhabar Haryana, Gurugram Thar stunt: देश की टेक्नोलॉजी और कॉर्पोरेट राजधानी कही जाने वाली साइबर सिटी गुरुग्राम एक बार फिर स्टंटबाज़ी के चलते सुर्खियों में है। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है सड़क पर जानलेवा स्टंट करने वाला कोई युवक नहीं बल्कि एक युवती है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में थार गाड़ी की छत पर बैठकर एक्सप्रेसवे पर स्टंट करती हुई नजर आ रही है।

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती HR 98 M 0025 नंबर की काली थार SUV की छत पर बैठी है और गाड़ी दिल्ली से गुरुग्राम की ओर IFFCO चौक फ्लाईओवर पर चल रही है। हाईवे पर स्पीड में दौड़ती गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट करना न केवल ट्रैफिक नियमों की खुली अवहेलना है, बल्कि एक गंभीर अपराध भी है।

इस हरकत को पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी के चालक ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और गुरुग्राम पुलिस तक भी पहुंच गया।

Advertisement

पुलिस ने लिया संज्ञान

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि वायरल वीडियो को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया गया है। पुलिस ने संबंधित गाड़ी की डिटेल ट्रेस कर ली है और FIR दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वाहन मालिक की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही स्टंट करने वाली युवती से पूछताछ कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील और चेतावनी

गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले को लेकर एक कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक वाहन चलाते समय या वाहन के साथ स्टंट न करें। ऐसे स्टंट न केवल खुद की जान को खतरे में डालते हैं, बल्कि दूसरों की भी जिंदगी खतरे में डालते हैं। हम स्टंटबाज़ी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

HSSC chairman Himmat Singh on CET: HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने CET नॉर्मलाइजेशन पर मांगे सुझाव, दी ये बड़ी चेतावनी