Inkhabar Haryana, Harish Malhotra meet Daughter Jyoti Malhotra: हरियाणा के हिसार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सोशल मीडिया पर सक्रिय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान बेटी ज्योति से उनके पित हरिश जेल में मिलने आए।
गिरफ्तारी और पुलिस रिमांड का सिलसिला
ज्योति मल्होत्रा को कुछ सप्ताह पहले पुलिस ने हिरासत में लिया था, जब उनके पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी दानिश नामक व्यक्ति से संदिग्ध संपर्क सामने आए। शुरुआती पूछताछ में ज्योति पर संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप लगे। इसके बाद उन्हें चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
जांच एजेंसियों ने ज्योति के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए और उनकी फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान एजेंसियों ने यह जानने की कोशिश की कि क्या ज्योति का संबंध किसी बड़ी आतंकी साजिश विशेषकर हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले से था।
बेटी से मिलने जेल पहुंचे पिता हरिश मल्होत्रा