Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन साइकिल से पहुंचे सीएम नायब सैनी, वजह जान हैरान रह जाएंगे

Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन साइकिल से पहुंचे सीएम नायब सैनी, वजह जान हैरान रह जाएंगे

BY: • LAST UPDATED : August 26, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन इससे पहले विधानसभा परिसर एक अलग ही दृश्य का गवाह बना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्रीमंडल के सदस्य और विधायक साइकिलों पर सवार होकर एमएलए हॉस्टल से विधानसभा भवन पहुंचे। यह पहल विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की अपील पर की गई, जिन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से नशा मुक्ति अभियान को बढ़ावा देने और युवाओं में जागरूकता फैलाने के लिए साइकिल से आने का आह्वान किया था।

Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा सत्र में गूंजा BPL राशन कार्ड घोटाले का मुद्दा, विधायकों ने सरकार को घेरा

नशामुक्ति अभियान से जुड़ी साइकिल यात्रा

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने इस अवसर पर कहा कि जब युवा नशे से दूर रहेंगे, तो वे और उनके परिवार निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों और नशे से दूरी बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और नशामुक्त हरियाणा अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ा रही है।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सैनी का साइकिल से विधानसभा आगमन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अपने विधायकों के साथ साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। यह पहल हरियाणा सरकार की नशामुक्ति मुहिम से जुड़ी “साइक्लोथॉन यात्रा” का ही हिस्सा है। साइकिल से विधानसभा पहुंचने का यह प्रतीकात्मक कदम युवाओं को नशे से दूर रहने और फिटनेस को प्राथमिकता देने का संदेश देने वाला रहा।

सदन से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक

सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विपक्ष के सवालों का जवाब देने और विधानसभा की कार्यवाही में सरकार की रणनीति तय की गई। खासतौर पर कांग्रेस द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर सरकार की ओर से किस तरह जवाब देना है, इस पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस ने भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत और प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इसी मुद्दे पर कांग्रेस ने सदन में स्थगन प्रस्ताव रखा है। उल्लेखनीय है कि 22 अगस्त को इसी मामले पर कांग्रेस विधायकों ने भारी हंगामा किया था, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को छह बार स्थगित करना पड़ा था। आज सदन में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।

विधेयकों पर चर्चा और संभावित पारित

आज सदन में दो महत्वपूर्ण विधेयक चर्चा के लिए रखे गए हैं।

  • हरियाणा माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025
  • हरियाणा नगरपालिका क्षेत्रों में अपूर्ण नागरिक सुख-सुविधाओं तथा अवसंरचना का प्रबंधन (विशेष उपबंध) संशोधन विधेयक, 2025

इसके अतिरिक्त, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के बाद हरियाणा विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2025 भी पेश किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, चर्चा के बाद इन विधेयकों को पारित किए जाने की संभावना है।

 

Haryana Assembly Monsoon Session 2025: सीएम नायब सैनी का बड़ा ऐलान, 1984 सिख विरोधी दंगे के पीड़ित परिवारों को मिलेगी सरकारी नौकरी