Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज परिवहन मंत्री अनिल विज ने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए सदन का ध्यान आकर्षित किया। मंत्री विज ने प्रश्नकाल में प्रश्न संख्या 4 का उत्तर देने से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष से रूलिंग की मांग की।
पिछले सत्र से जुड़ा प्रश्न
अनिल विज ने स्पष्ट किया कि मौजूदा प्रश्न वही है, जो पिछले सत्र में भी उनसे पूछा गया था। इसलिए इस प्रश्न का उत्तर भी वही रहेगा, जो उन्होंने पहले दिया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दोहराव विधानसभा के नियमों के खिलाफ है।
नियमों का हवाला
विज ने सदन में कहा कि रूल ऑफ प्रोसिजर की धारा 50 के अनुसार, कोई भी सदस्य पिछले सत्र में पूछे गए समान प्रश्न को अगले सत्र में पुनः नहीं पूछ सकता। यह विधानसभा की कार्यप्रणाली के नियमों का उल्लंघन है। इसी आधार पर उन्होंने इस मामले में अध्यक्ष से स्पष्ट रूलिंग देने की अपील की।