Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा सत्र में गूंजा BPL राशन कार्ड घोटाले का मुद्दा, विधायकों ने सरकार को घेरा

Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा सत्र में गूंजा BPL राशन कार्ड घोटाले का मुद्दा, विधायकों ने सरकार को घेरा

BY: • LAST UPDATED : August 26, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही मंगलवार को प्रश्नकाल से शुरू हुई। सत्र की शुरुआत खास रही क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कई विधायक एमएलए हॉस्टल से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। यह संदेश था पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का।

BPL राशन कार्ड घोटाले का मुद्दा

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड काटे जाने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उनका आरोप था कि एक साल में करीब आठ लाख नए राशन कार्ड बनाए गए, लेकिन चुनाव के बाद नौ लाख कार्ड काट दिए गए। इसे उन्होंने “बीपीएल वोट घोटाला” करार दिया।
इस आरोप पर सदन में हंगामा भी देखने को मिला। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जवाब देते हुए कहा कि राशन कार्ड सर्वे के आधार पर काटे गए हैं और इसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है।

शून्य काल में उठे पारिवारिक और सामाजिक मुद्दे

शून्य काल के दौरान कई विधायकों ने गंभीर मुद्दे उठाए। विधायक दादा गौतम ने सरकार से मांग की कि ऐसा कानून बने जिसमें लड़के-लड़कियों को शादी करने के लिए माता-पिता की अनुमति लेना जरूरी हो। उनका कहना था कि प्रेम विवाह के चलते घर-घर में कलह और आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Advertisement

कलानौर से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक ने सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2014 से लगातार अपनी समस्याएं सदन में उठाने के बावजूद आज तक समाधान नहीं हुआ।

कैबिनेट बैठक की घोषणा

सत्र के दौरान यह भी तय हुआ कि सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक 28 अगस्त को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर आयोजित की जाएगी।