Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का दूसरा दिन आज, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का दूसरा दिन आज, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

BY: • LAST UPDATED : August 25, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Assembly Monsoon Session 2025: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र लगातार राजनीतिक टकराव और मनीषा मर्डर केस को लेकर उठ रहे सवालों के कारण सुर्खियों में है। पहले दिन जहां विपक्ष के हंगामे ने कार्यवाही को छह बार बाधित किया, वहीं आज दूसरे दिन दोपहर 2 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू होगी।

दूसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत

कार्यवाही की शुरुआत शोक संदेश पढ़ने से हुई। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने मनीषा मर्डर केस पर सवाल उठाए। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि प्रदेश में बेटियों की हत्याएं हो रही हैं और सरकार खामोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो सदन चलाना बेकार है।

सरकार और स्पीकर की प्रतिक्रिया

कांग्रेस के हंगामे के बीच स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने विधायकों से अपील की कि प्रश्नकाल शांतिपूर्वक चलने दें और मुद्दों पर चर्चा करें। वहीं, मंत्री महिपाल ढांडा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जिम्मेदारी से भाग रही है और मुद्दों को हल करने के बजाय केवल शोर-शराबा कर रही है।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सच में चर्चा चाहती है तो सवालों पर बहस करे, लेकिन उनकी मंशा केवल हंगामा करना है।

कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति पर वार

इस बीच, कांग्रेस की आंतरिक राजनीति भी चर्चा का विषय रही। लगातार चौथे दिन 37 कांग्रेस विधायक बिना किसी मान्यता प्राप्त नेता विपक्ष के सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। कांग्रेस हाईकमान अभी तक नेता विपक्ष के नाम का ऐलान नहीं कर पाया है। इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में निर्णय लेने की क्षमता ही नहीं बची है।