Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Budget Session 2025: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में अर्जुन चौटाला ने नशे पर उठाया सवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-“नशा मुक्ति केंद्रों से संबंधित सभी आंकड़े…”

Haryana Budget Session 2025: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में अर्जुन चौटाला ने नशे पर उठाया सवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-“नशा मुक्ति केंद्रों से संबंधित सभी आंकड़े…”

BY: • LAST UPDATED : March 27, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Budget Session 2025: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र अपने 11वें दिन भी तीखी बहस और विवादों से घिरा रहा। सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, जिसमें विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार से सवाल किए। खासतौर पर अर्जुन चौटाला ने नशे पर सवाल पूछा जिसका जवाब स्वास्थय मंत्री आरती राव ने दिया।

अर्जुन चौटाला का सवाल

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के विधायक अर्जुन चौटाला ने राज्य में बढ़ती नशे की समस्या पर सवाल उठाया। उन्होंने सरकार से जानकारी मांगी कि हरियाणा में कितने युवा नशे के आदी हैं और उनके लिए सरकार ने कितने नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए हैं। साथ ही, उन्होंने इन केंद्रों की क्षमता और उनकी प्रभावशीलता को लेकर भी सवाल उठाए।

आरती राव का जवाब

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने जवाब देते हुए कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों से संबंधित सभी आंकड़े सदन के पटल पर रख दिए गए हैं। इस पर अर्जुन चौटाला ने और अधिक जानकारी मांगते हुए पूछा कि क्या सरकार नशा छोड़ चुके युवाओं का फॉलोअप कर रही है और क्या कोई ठोस योजना बनाई गई है ताकि वे दोबारा नशे की चपेट में न आएं।

Advertisement

इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकार किया कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है और सरकार इस पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग अक्सर इस मुद्दे को सार्वजनिक नहीं करना चाहते, जिससे समस्या और गहरी हो जाती है। सरकार ऐसे युवाओं की मदद करने और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।