Advertisement
Advertisement
होम / Haryana CET 2025 Free Bus Service: हरियाणा में CET परिक्षा के लिए  मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस सेवा, भिवानी और चरखी दादरी डिपो में होंगे ये खास इंतजाम

Haryana CET 2025 Free Bus Service: हरियाणा में CET परिक्षा के लिए  मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस सेवा, भिवानी और चरखी दादरी डिपो में होंगे ये खास इंतजाम

BY: • LAST UPDATED : July 19, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana CET 2025 Free Bus Service: हरियाणा में 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) को लेकर राज्य सरकार और परिवहन विभाग ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। इस परीक्षा में राज्यभर से करीब 13 लाख अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं। परीक्षा की विशालता और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, हरियाणा रोडवेज द्वारा मुफ्त बस सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिससे छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा केंद्रों तक सुगमता से पहुंच सकें।

भिवानी डिपो से मिलेगा विशेष सुविधा केंद्र और सीट बुकिंग काउंटर

CET परीक्षा के दौरान भिवानी बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इन काउंटरों के माध्यम से छात्र अपने परीक्षा केंद्र के अनुसार संबंधित जिले के लिए सीट बुकिंग करवा सकेंगे। यह व्यवस्था परीक्षा से पहले ही शुरू कर दी जाएगी ताकि किसी भी अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।

चरखी दादरी में बनेगा अस्थाई बस स्टैंड

चरखी दादरी जिले में परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए नई अनाज मंडी में एक अस्थाई बस स्टैंड बनाया जाएगा। इस अस्थाई बस स्टैंड से अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों विशेष रूप से महेंद्रगढ़, नारनौल और अन्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए दादरी डिपो से लगभग 400 रोडवेज बसें दोनों दिनों चलाई जाएंगी। इससे न केवल परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने में सहायता मिलेगी बल्कि भीड़भाड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

Advertisement

मुफ्त बस सेवा के लिए ऑनलाइन एडवांस बुकिंग अनिवार्य

सरकार की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए परीक्षार्थियों को haryana.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के बाद जो कन्फर्मेशन स्लिप प्राप्त होगी, उसका प्रिंट आउट यात्रा के समय साथ रखना अनिवार्य होगा। इसके साथ-साथ एक वैध पहचान पत्र (ID कार्ड) भी ले जाना जरूरी है, ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की समस्या न हो।

रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

सरकार के इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए रोडवेज विभाग ने 26 और 27 जुलाई को ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसके अतिरिक्त, सरकारी रोडवेज बसों के अलावा लीज पर ली गई और सहकारी समिति की बसों का भी सहारा लिया जाएगा, ताकि हर शिफ्ट में अभ्यर्थियों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सके।

CET परीक्षा दो दिन यानी 26 और 27 जुलाई को दोनों दिन दो-दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अनुमान है कि प्रत्येक शिफ्ट में लगभग 12,000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस विशाल संख्या को संभालने के लिए परिवहन विभाग की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है, जिससे समय पर और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया जा सके।