Advertisement
Advertisement
होम / Haryana CET Answer key 2025: हरियाणा CET 2025 की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते है ऑब्जेक्शन, जानें कैसे करे चेक, स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया

Haryana CET Answer key 2025: हरियाणा CET 2025 की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते है ऑब्जेक्शन, जानें कैसे करे चेक, स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया

BY: • LAST UPDATED : July 30, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana CET Answer key 2025: हरियाणा में ग्रुप-D भर्ती के लिए आयोजित हुई CET 2025 परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने इस बहुप्रतीक्षित परीक्षा की आंसर-की (Answer Key) आधिकारिक तौर पर अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। अब अभ्यर्थी न केवल अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं, बल्कि यदि किसी उत्तर से असहमति है तो वे ऑब्जेक्शन (आपत्ति) भी दर्ज कर सकते हैं।

Himmat Singh on CET Group-D Exam 2025: HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने CET एग्जाम ग्रुप D के बारे में दी बड़ी जानकारी, कहा- “जल्द शुरु होगी…”

कैसे करें आंसर-की चेक?

1. सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – www.hssc.gov.in

Advertisement

2. होमपेज पर “CET 2025 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें

3. अपना परीक्षा सेट (A, B, C या D) चुनें और PDF डाउनलोड करें

4. अपने प्रश्न पत्र से मिलान कर उत्तरों की जांच करें

ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

  • यदि किसी उम्मीदवार को आंसर-की में दिए गए उत्तर पर आपत्ति है, तो वह केवल ऑनलाइन माध्यम से ही अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है।
  • अंतिम तिथि: 1 अगस्त 2025 (इस दिन के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी)

ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  •  लॉगिन पेज पर जाएं और यूजर ID व पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें
  •  “Raise Objection” लिंक पर क्लिक करें
  •  संबंधित प्रश्न, उत्तर और अपने प्रमाण/स्रोत के आधार पर आपत्ति दर्ज करें
  •  प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹250/- शुल्क का भुगतान करें
  •  अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट अपने पास रखें

ऑब्जेक्शन शुल्क और आवश्यक दिशा-निर्देश

  • हर प्रश्न पर आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को ₹250/- (गैर-वापसी योग्य) शुल्क देना होगा
  • आपत्ति दर्ज करते समय सटीक प्रश्न संख्या, सेट कोड, उत्तर के स्रोत या प्रमाण को भी जोड़ना अनिवार्य है
  • बिना उचित विवरण या प्रमाण वाली आपत्तियों को अस्वीकृत कर दिया जाएगा
  • आयोग द्वारा सभी आपत्तियों की गंभीरता से जांच की जाएगी, और जो भी परिवर्तन आवश्यक होंगे, उन्हें फाइनल आंसर-की में जोड़ा जाएगा
  • आयोग का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा

CM Nayab Saini on CET Exam in Haryana: हरियाणा में CET परीक्षा को सीएम नायब सैनी ने बताया “पर्व”, कहा- “टीमवर्क से हर…”