Advertisement
Advertisement
होम / Haryana CM Oath: नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद, निगाहें मंत्रिमंडल पर, जाने मंत्रियो के नाम…

Haryana CM Oath: नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद, निगाहें मंत्रिमंडल पर, जाने मंत्रियो के नाम…

BY: • LAST UPDATED : October 17, 2024

Haryana CM Oath: हरियाणा में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब सभी की निगाहें उनके मंत्रिमंडल पर टिकी हैं। आज सैनी के साथ 10 से 12 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मंत्रिमंडल का गठन जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर करेगा। इस बार भाजपा ने जाट बाहुल्य क्षेत्रों में भी अच्छी जीत हासिल की है, इसलिए जाट नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

कुछ खास नाम आए सामने

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों को सुबह संदेश भेजा जाएगा। मंत्रिमंडल की दौड़ में कृष्ण कुमार बेदी, अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल जैसे नेता सबसे आगे माने जा रहे हैं। अनिल विज और हरविंद्र कल्याण का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए चर्चा में है।

त्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्रिया होंगे शामिल

हरियाणा के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है, जबकि दो पद खाली छोड़े जाएंगे, जिन्हें बाद में भरा जाएगा। इस बार अहीरवाल और एनसीआर क्षेत्र से ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है। अहीरवाल से दो मंत्री बनने तय हैं, क्योंकि भाजपा ने यहां से अच्छी सीटें जीती हैं। वहीं, जीटी बेल्ट से तीन से चार मंत्री होंगे, क्योंकि इस क्षेत्र से मुख्यमंत्री भी आते हैं।

Advertisement

भाजपा ने संदेश दिया उनकी सरकार में दलितों का सम्मान

सैनी के नाम का प्रस्ताव अनिल विज द्वारा रखने के पीछे अमित शाह की रणनीति थी। विज भाजपा के सबसे सीनियर विधायक हैं और सातवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं। उनकी ओर से नाम प्रस्तावित करने से मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। इसके साथ ही दलित समुदाय को भी संदेश देने के लिए कृष्ण कुमार बेदी, जो दलित नेता हैं, ने सैनी का नाम प्रस्तावित किया। इससे भाजपा ने यह संदेश दिया है कि उनकी सरकार में दलितों का सम्मान सुरक्षित है।

Sonipat Crime: दिल्ली से पराठा खाने जा रहे चार दोस्त, फिर…. भयानक हादसा