Advertisement
Advertisement
होम / Haryana CM Oath Ceremony: समाज के सभी वर्गों के लोगों को निमंतरण, सैनी के शपथ समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां

Haryana CM Oath Ceremony: समाज के सभी वर्गों के लोगों को निमंतरण, सैनी के शपथ समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां

BY: • LAST UPDATED : October 15, 2024

Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है, और अब पार्टी 17 अक्तूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई शीर्ष केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, एनडीए से जुड़े राज्यों के मुख्यमंत्री, और भाजपा के प्रमुख नेता भी इस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के लिए हरियाणा की जीत बड़ी सफलता

भाजपा इस मौके का उपयोग एनडीए की एकजुटता और शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए करना चाहती है। हरियाणा की जीत भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि यह पार्टी की लोकप्रियता को फिर से साबित करती है। चुनाव से पहले यह माना जा रहा था कि भाजपा के लिए यह चुनाव मुश्किल हो सकता है, लेकिन पार्टी ने उम्मीदों के विपरीत न केवल जीत हासिल की बल्कि अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया।

सभी को साथ लेकर चलने का संदेश

इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है। भाजपा नेता संजय भाटिया के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा, विपक्ष के नेताओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जिससे सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया जा सके।

Advertisement

समाज के सभी वर्गों के लोगों को निमंतरण

17 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती के मौके पर इस आयोजन को रखकर भाजपा दलित समुदाय को भी विशेष संदेश देना चाहती है। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें ड्रोन दीदी, प्रगतिशील किसान, सफाई कर्मचारी और उद्योगपति शामिल हैं। भाजपा इस समारोह को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

New Kaithal Railway Station: रेलयात्री कल्याण समिति ने नए कैथल रेलवे स्टेशन, बनवाने की सरकार के आगे रखी मांग