Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Cyber police Against Gun Culture: राज्य में गन कल्चर के गानों और भड़काऊ कंटेंट पर सख्ती, साइबर पुलिस ने कसी नकेल

Haryana Cyber police Against Gun Culture: राज्य में गन कल्चर के गानों और भड़काऊ कंटेंट पर सख्ती, साइबर पुलिस ने कसी नकेल

BY: • LAST UPDATED : January 21, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Cyber police Against Gun Culture: हरियाणा में अपराध और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गन कल्चर के गानों और भड़काऊ सोशल मीडिया कंटेंट पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार और साइबर पुलिस ने कठोर कदम उठाने की तैयारी कर ली है। इन गानों और वीडियोज़ के कारण समाज में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस ने व्यापक रणनीति तैयार की है।

गन कल्चर गानों पर प्रतिबंध की तैयारी

साइबर पुलिस ने गन कल्चर और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए ऐसे गानों के लिए जिम्मेदार लोगों की कुंडली तैयार कर ली है। पुलिस ने कई यूट्यूबर चैनलों की लिस्ट बनाई है, जो ऐसे गाने प्रमोट कर रहे हैं। इन चैनलों को नोटिस भेजा जाएगा और निर्देश दिए जाएंगे कि वे अपने चैनलों से इस प्रकार के गाने हटा दें।

यदि निर्धारित समय सीमा में यह सामग्री नहीं हटाई जाती, तो संबंधित यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके अलावा, इन कलाकारों और चैनल ऑपरेटरों से लिखित रूप में यह आश्वासन भी लिया जाएगा कि भविष्य में वे इस तरह के गाने नहीं बनाएंगे और न ही गाएंगे।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील्स बनाने वालों पर शिकंजा

पुलिस ने ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान शुरू कर दी है, जो बंदूक और हथियारों के साथ भड़काऊ रील्स बनाकर अपलोड करते हैं। इस तरह की सामग्री से हिंसा और अपराध बढ़ने की संभावना को देखते हुए इन अकाउंट्स के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि इन गानों और रील्स के करोड़ों व्यूज़ यह दर्शाते हैं कि समाज में इनका प्रभाव कितना गहरा है। ऐसे कंटेंट को रोकना आवश्यक है ताकि युवाओं को भटकने से बचाया जा सके।

चेतावनी और धमकी देने वालों पर नजर

साइबर पुलिस उन युवाओं पर भी नजर बनाए हुए है, जो सोशल मीडिया पर हथियारों और मसल्स के साथ किसी को धमकी देते हैं या चेतावनी देते हुए वीडियो पोस्ट करते हैं। ऐसे वीडियो में पांच-सात लोगों का समूह दिखाई देता है, जो किसी अन्य व्यक्ति को डराने और धमकाने का प्रयास करते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement