Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election: कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनें गुरुग्राम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर 14 में की गई जमा

Haryana Election: कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनें गुरुग्राम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर 14 में की गई जमा

BY: • LAST UPDATED : October 6, 2024

Haryana Election: गुरुग्राम जिले में संपन्न हुए मतदान के बाद सभी चार विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां ने अपनी ईवीएम मशीनें गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, सेक्टर 14 में सुरक्षित जमा कर दी हैं। अब ये ईवीएम मशीनें 8 अक्टूबर तक स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रहेंगी, जब तक मतगणना नहीं हो जाती। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए बहुत ही कड़े इंतजाम किए गए हैं।

तीन स्तरों वाली थ्री लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए तीन स्तरों वाली थ्री लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी तरह की अनधिकृत पहुंच को रोका जा सके। इसके साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ईवीएम मशीनें पूरी तरह से सुरक्षित और सही स्थिति में रहें।

म्मीदवारों के प्रतिनिधि कंट्रोल रूम के माध्यम से रख सकते हैं निगरानी

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के संबंध में उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को भी पूरी छूट दी गई है कि वे सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर सकते हैं। यह पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है ताकि सभी उम्मीदवारों को यह विश्वास हो कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से हो रही है। उम्मीदवारों के प्रतिनिधि कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी रख सकते हैं और यदि उन्हें कोई शंका होती है, तो वे सुरक्षा प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

सुरक्षा इंतजाम बेहद मजबूत

गुरुग्राम के प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि मतगणना से पहले और बाद में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, ताकि चुनाव की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। प्रशासन और सुरक्षा बल इस बात को लेकर पूरी तरह सजग हैं कि हर कदम पर नियमों का पालन हो और चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो। इस प्रकार, गुरुग्राम में मतदान के बाद अब सुरक्षा इंतजाम बेहद मजबूत हैं और सभी तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं।

Haryana News: पूर्व गृहमंत्री अनिल विज नजर आए मस्ती भरे अंदाज में, दोस्तों संग टी पॉइंट पर गुनगुनाएं गाने