




सबसे अहम बदलाव में वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विश्राम कुमार मीणा को कुरुक्षेत्र का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। यह पद काफी समय से रिक्त था। मीणा इससे पहले नूंह में डिप्टी कमिश्नर और सीईओ, मेवात डेवलपमेंट एजेंसी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके स्थान पर 2018 बैच के आईएएस अखिल पिलानी को नूंह का डिप्टी कमिश्नर और सीईओ, मेवात डेवलपमेंट एजेंसी नियुक्त किया गया है। पिलानी हाल ही में यमुनानगर नगर निगम के कमिश्नर और जिला नगर आयुक्त थे।
इसी क्रम में, 2018 बैच के आईएएस सचिन गुप्ता को रोहतक का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। वे 2012 बैच के आईएएस धर्मेंद्र सिंह का स्थान लेंगे। सचिन गुप्ता इससे पूर्व एचएसवीपी पंचकूला में एडमिनिस्ट्रेटर और अर्बन एस्टेट पंचकूला में अतिरिक्त निदेशक के तौर पर कार्यरत थे। वहीं, 2012 बैच के आईएएस मनोज कुमार को महेंद्रगढ़ का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे हरियाणा स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग में विशेष सचिव की भूमिका निभा रहे थे।




