




Inkhabar Haryana, Haryana Kaithal Accident: हरियाणा के कैथल जिले में हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक परिवार कार में सवार होकर मंदिर में पूजा के लिए जा रहा था। दशहरे के दिन कार मुंदरी नहर में गिर गई। जिससे डीग गांव के लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। हादसा शनिवार सुबह कार के अनियंत्रित होने से हुआ। हादसे के बाद लोगों ने बचाव कार्य में भी मदद की।
Haryana Crime News: सोनीपत में दिल दहला देने वाली घटना, खेत में युवक की लाश कटी-फटी हालत में
बता दें कि, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अभी तक सिर्फ 7 शव बरामद हुए हैं। 15 साल की लड़की के शव की तलाश जारी है। जल्द ही शव बरामद कर लिया जाएगा। कार चालक बच गया है और उसे इलाज के लिए कुंडली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही परिवार के 9 लोग कार में सवार होकर गुहणा गांव स्थित गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने के लिए निकले थे।
जानकारी के लिए बता दें कि, डीएसपी ललित कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को बचा लिया गया है। वहीं, 8 अन्य लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, एक बच्ची का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए हैं। जल्द ही शव बरामद कर लिया जाएगा। हरियाणा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Dussehra Festival: अंबाला में दशहरा महोत्सव और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह




