Inkhabar Haryana, Haryana Lakhpati Didi Success Story: धर्मनगरी के नाम से प्रसिद्ध कुरुक्षेत्र न केवल धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि अब यह महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल भी बनता जा रहा है। इस प्रेरक बदलाव की कहानी है दो सहेलियों शरणजीत कौर और रजवंत कौर की, जिन्होंने अपने पतियों की आय खत्म होने के बाद न केवल खुद की आर्थिक हालत बदली, बल्कि दर्जनों महिलाओं की भी जिंदगी को नई दिशा दी।
कोरोना काल में जब ज़िंदगी ने बदला मोड़
शरणजीत कौर के पति का कपड़े का व्यवसाय था, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया। इसी प्रकार रजवंत कौर के परिवार की भी आर्थिक स्थिति डगमगाने लगी। दोनों सहेलियां, जो पहले सिर्फ घरेलू जिम्मेदारियां संभालती थीं, उस समय के संकट को अवसर में बदलने की ठान चुकी थीं।
अन्नपूर्णा आजीविका रसोई
साल 2021 में दोनों ने मिलकर “अन्नपूर्णा आजीविका रसोई” की शुरुआत की। शुरुआत में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा संसाधनों की कमी, अनुभव का अभाव और सामाजिक दबाव। लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। मेहनत, लगन और एक-दूसरे पर विश्वास के दम पर उन्होंने रसोई सेवा को एक आत्मनिर्भर व्यवसाय में बदल दिया।
चार साल में बनीं लखपति दीदी