Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Mayor Election 2025: हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की मेयर पद उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Haryana Mayor Election 2025: हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की मेयर पद उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

BY: • LAST UPDATED : February 15, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Haryana Mayor Election 2025: हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार, 14 फरवरी को पार्टी ने फरीदाबाद, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, सोनीपत, अंबाला और गुरुग्राम के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के बाद प्रदेश चुनाव समिति ने इन नामों पर मुहर लगाई। पहले चरण का चुनाव 2 मार्च और दूसरे चरण का चुनाव 9 मार्च 2025 को होगा, जबकि मतगणना 12 मार्च को होगी।

बीजेपी के प्रत्याशी और उनकी पृष्ठभूमि

बीजेपी ने हरियाणा के अलग-अलग नगर निगमों से सशक्त एवं अनुभवी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इनमें सामाजिक कार्यों से जुड़े नेता, संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता और विभिन्न मोर्चों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं।

Advertisement

Haryana Mayor Election 2025

Haryana Mayor Election 2025

  • फरीदाबाद- परवीन बत्रा जोशी: फरीदाबाद से परवीन बत्रा जोशी को टिकट दिया गया है। वे वर्तमान में हरियाणा सरकार में चेयरपर्सन के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति संदीप जोशी भी हरियाणा सरकार में चेयरमैन रह चुके हैं और भाजपा के प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके परिवार का भाजपा से पुराना संबंध रहा है।
  • हिसार- प्रवीन पोपली: हिसार से बीजेपी ने प्रवीन पोपली को प्रत्याशी बनाया है। वे नमो ऐप के प्रदेश सह-संयोजक हैं और पार्टी के डिजिटल अभियान से लंबे समय से जुड़े हुए हैं।
  • करनाल- रेणुबाला गुप्ता: करनाल से रेणुबाला गुप्ता को टिकट मिला है, जो कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक हैं। वे करनाल में लंबे समय से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं।
  • पानीपत: कोमल सैनी- पानीपत से कोमल सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है। वे ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सचिव हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
  • रोहतक: रामअवतार वाल्मिकी- रोहतक से रामअवतार वाल्मिकी को टिकट दिया गया है, जो एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे अनुसूचित जाति समुदाय के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं।
  • यमुनानगर: सुमन बहमनी- यमुनानगर से सुमन बहमनी को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। वे एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं और दलित समाज के उत्थान में सक्रिय रही हैं
  • सोनीपत: राजीव जैन- सोनीपत से राजीव जैन को उम्मीदवार बनाया गया है, जो हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। वे मीडिया और संचार क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुभव रखते हैं।
  • अंबाला: सैलजा सचदेवा- अंबाला से सैलजा सचदेवा को टिकट दिया गया है। वे महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं और महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
  • गुरुग्राम: राजरानी मल्होत्रा- गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। वे बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की महिला सदस्य हैं और संगठन में अहम भूमिका निभा रही हैं।