




Inkhabar Haryana, Haryana Metro Plan: दिल्ली दौरे के दौरान हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी मंगलवार शाम केंद्रीय आवास और शहरी मंत्री मनोहर लाल से मिले। दोनों के बीच अहम बैठक हुई। बैठक में प्रिंसिपल सेक्रेट्री वी उमाशंकर, डीएस ढेसी, मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारी चंद्रशेखर खरे जैसे अधिकारी मौजूद थे। सरकार और अधिकारियों की बैठक में गुड़गांव के मेट्रों प्लान को मंजुरी मिली।
Haryana News: स्पा सेंटर में देह व्यापार का पर्दाफाश, देर रात सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा
बैठक में गुड़गांव सेक्टर-56 से पंचगांव चौक तक के मेट्रो प्लान को हरी झंडी मिल गई है। नायब सरकार ने हरियाणा में अच्छी सुविधा के लिए इस प्लान पर सोच-विचार किया है। सरकार को इस काम के लिए 15 दिन में DPR तैयार करने के आदेश मिले है। इस के बाद प्लान तैयार होगा। इस प्लान के माध्यम से पालम विहार से एयरपोर्ट को कनेक्ट किया जाएगा और इसका पूरा खर्च नायब सरकार उठाऐगी।
बता दें कि, सीएम सैनी ने गुड़गांव-फरीदाबाद रूट पर रैपिड रेल को लेकर भी बातचीत की थी। इस दौरान ओल्ड सिटी में हुडा सिटी सेंटर से हाईवे तक मेट्रो रूट की स्टेटस रिपोर्ट भी पेश की गई थी। फरीदाबाद से पलवल तक मेट्रो के प्लान को मंजूरी मिल गई है। साइबर सिटी से सेक्टर-56 तक रैपिड रेल पहले से है और इससे आगे सेक्टर-56 से पंचगांव चौक तक के रूट को मीटिंग में मंजूरी मिल गई है।




