Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Municipal Election 2025: “प्रदेश के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी”- मंत्री राजेश नागर

Haryana Municipal Election 2025: “प्रदेश के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी”- मंत्री राजेश नागर

BY: • LAST UPDATED : February 6, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Municipal Election 2025: हरियाणा में निकाय चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा के कार्यकर्ता टिकट के लिए अपने मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं। इसी क्रम में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के आवास पर भी चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग रहा है।

निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा

इंडिया न्यूज हरियाणा से विशेष बातचीत में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आगामी निकाय चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि संगठन और सरकार की चंडीगढ़ में बैठक हुई, जिसमें चुनाव से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनावी रणनीति तैयार कर ली है और विकास कार्यों के दम पर भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

राजेश नागर ने फरीदाबाद में हुए विकास कार्यों को भाजपा की जीत की बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने फरीदाबाद में कई अहम परियोजनाएं पूरी की हैं, जिससे जनता को सीधा लाभ मिला है। भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जनता का समर्थन मिल रहा है, जो पार्टी को जीत की ओर ले जाएगा।

Advertisement

दिल्ली में भी भाजपा सरकार बनाने का दावा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए राजेश नागर ने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार को पूरी तरह नकार चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अगली बार दिल्ली में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा की नीतियों और विकास मॉडल के चलते लोग केजरीवाल सरकार से निराश हो चुके हैं और भाजपा को एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

ट्रिपल इंजन सरकार से तेज़ी से होगा विकास

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की जीत के साथ ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी, जिससे फरीदाबाद और पूरे हरियाणा में विकास कार्यों की गति तेज होगी। उन्होंने जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी की सरकार ही राज्य और नगरों के सर्वांगीण विकास की गारंटी है।