Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Municipal Election 2025: हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत, मोहन लाल बडौली बोले- “यह विकास कार्यों की जीत”

Haryana Municipal Election 2025: हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत, मोहन लाल बडौली बोले- “यह विकास कार्यों की जीत”

BY: • LAST UPDATED : March 12, 2025

Inkhabar Haryana, Haryana Municipal Election 2025: हरियाणा में हुए नगर निकाय चुनावों के नतीजे भाजपा के लिए उत्साहजनक रहे हैं। अधिकतर स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और इस जीत को प्रदेश की विकास नीति की सफलता बताया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने इसे जनता की भावनाओं की जीत करार दिया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को किया धराशाई

मोहन लाल बडोली ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का संगठन मजबूत है और जनता ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पार्टी को समर्थन दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को धराशाई कर दिया है। बडोली ने कहा कि हरियाणा की जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे विकास के साथ हैं। कांग्रेस का अब प्रदेश और देश में अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि देशभर में कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है और यह कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में बढ़ते कदम का संकेत है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

निकाय चुनावों में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। खास बात यह रही कि होली के अवसर पर यह जीत भाजपा के लिए रंगों में और अधिक जोश भरने का काम कर रही है।