Inkhabar Haryana, Haryana Municipal Elections 2025: हरियाणा में आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने चंडीगढ़ में बयान दिया कि निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पार्टी पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगी।
निकाय चुनाव की पूरी तैयारी
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। भाजपा संगठन ने चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है और हर स्तर पर चुनावी मोर्चे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
ट्रिपल इंजन सरकार की रणनीति
गंगवा ने अपने बयान में कहा कि भाजपा की प्राथमिकता प्रदेश में “ट्रिपल इंजन सरकार” बनाने की है। इसका मतलब है कि केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों में भाजपा का नेतृत्व स्थापित करना, ताकि विकास कार्यों को अधिक गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता के हित में काम करेगी और शहरी विकास को नई दिशा देगी।
संगठनात्मक चुनावों पर भी होगी चर्चा
रणबीर गंगवा ने बताया कि इस बैठक में केवल निकाय चुनाव ही नहीं, बल्कि संगठनात्मक चुनावों पर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी की आंतरिक संरचना को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की योजना पर विचार किया जाएगा