




1. यमुनानगर जिले में बदलाव: गांव चाहड़वाला को अब उप तहसील सरस्वती नगर से हटाकर तहसील बिलासपुर में शामिल किया जाएगा। वहीं गांव रुपोली को तहसील रादौर से हटाकर उप तहसील सरस्वती नगर में स्थानांतरित करने पर सहमति बनी।
2. सिरसा जिले का प्रस्ताव: गांव मलिकपुर, किंगरे, नौरंग, बनवाला और मिठड़ी को अब तहसील कालांवाली से हटाकर तहसील डबवाली में शामिल करने का प्रस्ताव है।
3. झज्जर जिले की सिफारिशें: बिलोचपुरा, भिंडावास और शाहजहांपुर गांवों को अब मननहेल से हटाकर झज्जर तहसील में शामिल किया जाएगा।
पंवार ने स्पष्ट किया कि समिति ने अभी कुछ प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की है और बाकी प्रस्तावों पर संबंधित जिला उपायुक्तों को पुनः सर्वे व रिपोर्ट तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि रिपोर्ट्स तय मानकों पर खरे उतरती हैं, तो उन्हें अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
उप-तहसील के लिए मापदंड: 10 या अधिक गांव, 5–10 पटवार सर्किल, 60,000 या अधिक जनसंख्या, 15,000 एकड़ या अधिक क्षेत्रफल, उपमंडल मुख्यालय से दूरी 15 किमी या अधिक
तहसील के लिए मापदंड: 20 या अधिक गांव, कम से कम दो उप-तहसीलें, 5 से अधिक पटवार सर्किल, 80,000 या अधिक जनसंख्या, 15,000 एकड़ या अधिक क्षेत्रफल, उपमंडल से दूरी कम से कम 15 किमी
नए जिले के लिए मापदंड: 125 से 200 गांव, एक या दो उपमंडल, एक से तीन तहसीलें या उप-तहसीलें, 4 लाख या अधिक जनसंख्या, 80,000 एकड़ या अधिक क्षेत्रफल, नजदीकी जिला मुख्यालय से 25–40 किमी की दूरी




