Advertisement
Advertisement
होम / Haryana News: अंबाला की कॉलोनियों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, नई सरकार से उम्मीदे

Haryana News: अंबाला की कॉलोनियों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, नई सरकार से उम्मीदे

BY: • LAST UPDATED : October 19, 2024

Haryana News: हरियाणा के अंबाला, जिसे टि्वनसिटी भी कहा जाता है, की 55 कॉलोनियों के लोग एक लंबे समय से अपने क्षेत्रों को वैध कराने का इंतजार कर रहे हैं। अगर ये कॉलोनियाँ वैध हो जाती हैं, तो वहाँ रहने वालों को मूलभूत सुविधाएँ मिल सकेंगी, जैसे सड़कें, गलियाँ और अन्य आवश्यक सेवाएँ। नगर परिषद ने लगभग एक महीने पहले इन कॉलोनियों के वैध होने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था और इसे निकाय विभाग के मुख्यालय भेजा था।

लोगों में उम्मीद जल्द ही कॉलोनियों को मिलेगी वैधता

आचार संहिता लागू होने के कारण इस प्रक्रिया में रुकावट आ गई। अब नई सरकार का गठन हो चुका है और मंत्रियों की तैनाती भी हो गई है, जिससे लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनकी कॉलोनियों को वैधता मिल सकती है।नगर परिषद के अधिकारी इस मामले में काफी सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि सभी जरूरी दस्तावेज पूरी तैयारी के साथ भेजे गए थे, ताकि प्रक्रिया में कोई कमी न रह जाए।

आचार संहिता हुई समाप्त

अब जब आचार संहिता समाप्त हो चुकी है, तो नगर परिषद को उम्मीद है कि विभाग जल्द ही इस मामले में अधिसूचना जारी कर सकता है। जैसे ही कोई सूचना आएगी, उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को जानकारी मिल सके। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी कॉलोनियों को वैधता मिलेगी, क्योंकि यह निर्णय निकाय विभाग की अधिसूचना पर निर्भर करेगा। कॉलोनियों के निवासी अब बेसब्री से इस अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

Stubble Burning: किसानों को पराली जलाने से रोकना एक बड़ी चुनौती, सैनी सरकार ने सख्त किए कानून