




Inkhabar Haryana, Haryana News: अंबाला छावनी में प्रॉपर्टी आईडी वेरिफिकेशन का काम पिछले तीन महीनों में चल रहा है। इस दौरान 17 हजार आईडी की पुष्टि हो चुकी है। लेकिन छावनी निवासियों की ढिलाई के कारण नगर परिषद यह कार्य पूरी तरह से नहीं कर पाई है। नगर परिषद ने वार्ड स्तर पर कई अभियान चलाए हैं, लेकिन फिर भी लोगों ने प्रॉपर्टी आईडी वेरिफिकेशन में सक्रियता नहीं दिखाई है।
Haryana Assembly Election: BJP उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा का खेड़ा में जोरदार स्वागत, जानिए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक बता दें कि, अंबाला छावनी में लगभग 1 लाख 12 हजार प्रॉपर्टी धारक हैं, जिनके पास प्रॉपर्टी आईडी है। विभाग इस वेरिफिकेशन का काम इसलिए कर रहा है ताकि किसी भी कमी को दूर किया जा सके। इसमें मालिक का नाम, जगह की पैमाइश, मोबाइल नंबर, खसरा नंबर आदि की जांच की जा रही है।
बता दें कि, नगर परिषद ने लोगों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में सहयोग करें और अपनी प्रॉपर्टी आईडी की पुष्टि जल्द से जल्द कराएं ताकि किसी भी तरह की गलती या कमी को ठीक किया जा सके। यह प्रक्रिया नगर परिषद के लिए और निवासियों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिससे भविष्य में किसी भी तरह की दिक्कतों से बचा जा सके।
Karnal News: बिजली ठीक कर रहे कर्मचारी की करंट लगने से मौत, बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप




